उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध जारी रहेंगेः ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे।
ट्रम्प ने यह बात दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के साथ भेंट में कही है। मून जानईन के साथ भेंटवार्ता में कहा कि हम उत्तरी कोरिया के विरुद्ध प्रतिबंध बढ़ा भी सकते हैं किंतु फिलहाल पुराने प्रतिबंध ही जारी रहेंगे। दक्षिणी कोरिया और अमरीका के राषट्रपतियों के बीच हुई भेंटवार्ता में कोरिया प्रायःद्वीप को परमाणु शस्त्र रहित बनाने के विषय सहित उत्तरी कोरिया के नेता के साथ ट्रम्प की शिखर वार्ता के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंगऊन के बीच जून 2018 और फरवरी 2019 को दो शिखर वार्ताएं हो चुकी हैं। इन वार्ताओं के बावजूद उत्तरी कोरिया के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को हटाने और उत्तरी कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के बारे में कोई सहमति नहीं बन सकी।