रूस को अलग-थलग करने में अमरीका विफलः लावरोफ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74332-रूस_को_अलग_थलग_करने_में_अमरीका_विफलः_लावरोफ
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि माॅस्को को पूरी तरह से अलग-थलग करने के अमरीकी प्रयास पूरी तरह से विफल रहे हैं। सरगेई लावरोफ ने कहा कि इस काम में अमरीकी प्रतिबंध भी सार्थक सिद्ध नहीं हुए ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १२, २०१९ १६:०७ Asia/Kolkata
  • रूस को अलग-थलग करने में अमरीका विफलः लावरोफ

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि माॅस्को को पूरी तरह से अलग-थलग करने के अमरीकी प्रयास पूरी तरह से विफल रहे हैं। सरगेई लावरोफ ने कहा कि इस काम में अमरीकी प्रतिबंध भी सार्थक सिद्ध नहीं हुए ।

रूसी विदेशमंत्री ने इस देश की डिप्लोमैटिक एकेडमी के छात्रों से भेंट में कहा कि अमरीका ने प्रतिबंध और दबाव की नीति अपनाकर रूस को झुकने पर मजबूर करने के अथक प्रयास किये।  उन्होंने कहा कि अमरीका के किसी भी हथकण्डे का रूस पर प्रभाव नहीं पड़ेगा और माॅस्को अपनी नीतियों को आगे बढ़ाता रहेगा।  रूसी विदेशमंत्री लावरोफ ने कहा कि संसार के लोग वर्चस्ववादी नीतियों से उकता चुके हैं जबकि अमरीका अब भी दबाव और प्रतिबंधों के माध्यम से दूसरे देशों से अपनी बात मनवाना चाहता है।  उन्होंने कहा कि अमरीका न केवल अपने विरोधी देशों के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाता है बल्कि अपने घटकों को भी इसका निशाना बनाता है।

ज्ञात रहे कि अमरीका अबतक रूस के विरुद्ध 66 प्रकार के आर्थिक प्रतिबंध लगा चुका है।  इसके अतिरिक्त उसने सैकड़ों रूसी नागरिकों को अपने प्रतिबंधों का लक्ष्य बनाया है।