दुनिया भर में फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सेवा प्रभावित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74391-दुनिया_भर_में_फ़ेसबुक_इंस्टाग्राम_और_वाट्सएप_सेवा_प्रभावित
सोशल मीडिया की लोकप्रिय वेबसाइटें फ़ेसबुक,  इंस्टाग्राम और वाट्सएप दुनिया के कई देशों में अचानक पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं, जिसके कारण उपयोगकर्ताओं को इन साइटों के इस्तेमाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०१९ १६:२२ Asia/Kolkata
  • दुनिया भर में फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सेवा प्रभावित

सोशल मीडिया की लोकप्रिय वेबसाइटें फ़ेसबुक,  इंस्टाग्राम और वाट्सएप दुनिया के कई देशों में अचानक पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं, जिसके कारण उपयोगकर्ताओं को इन साइटों के इस्तेमाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, तकनीकी समस्याओं के कारण फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सेवाएं विश्व स्तर पर प्रभावित हुई हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए गंभीर संकट का कारण बन गया है। इन सोशल मीडिया साइटों को इस्तेमाल करने वाले जैसे ही फ़ेसबुक पर कोई फ़ोटो या वीडियो अपलोड कर रहे हैं उनको उसमें परेशानी हो रही है। फ़ेसबुक की ओर से एक संदेश आ रहा है कि अभी आप कोई फ़ोटो और वीडियो अपलोड नहीं कर सकते हैं। यह शिकायत केवल फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की नहीं है बल्कि जो लोग इंस्टाग्राम या वाट्सएप यूज़ कर रहे हैं उनकी भी यही शिकायत है।

ख़बरों के अनुसार वाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजने और पाने का सिस्टम सबसे अधिक प्रभावित बताया जा रहा है। सैकड़ों उपभोक्ता फ़ेसबुक और अन्य सोशल मीडिया सर्विसेज़ के प्रभावित होने के संबंध में ट्वीटर पर लिख रहे हैं। इसी तरह ट्वीटर पर फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की सर्विस डाउन होने के विरोध में हैशटैग ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ इस बार फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप सेवाएं अमेरिका, यूरोप और एशिया के अधिकांश देशों में प्रभावित हुई हैं। इससे पहले भी तकनीकी कारणों से फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर सेवाएं 13 मार्च 2019 को बंद कर दी गईं थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर 2018 में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं प्रभावित हुई थीं लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुई थीं बल्कि कुछ सुविधाएँ काम करती रही थीं, उपयोगकर्ताओं को वेब सेवा करने में विफलता ज़रूर हुई थी लेकिन ऐप काम कर रहा था। (RZ)