यूक्रेन चुनाव, हास्य कलाकार ने बाज़ी मारी
यूक्रेन के कामेडियन और हास्य कलाकार विलोदोमीर ज़ेलेन्सकी ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में भी सफलता प्राप्त करके वर्तमान राष्ट्रपति को पराजित कर दिया और अब वह देश के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे।
समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार विलादमीर ज़ेलेन्सकी की राजनीति में कोई पृष्ठभूमिक नहीं है और उन्हें केवल टीवी के एक शो में राष्ट्रपति की भूमिका अदा करने का अनुभव है किन्तु उन्होंने राष्ट्रपति पेट्रो पोरशेन्कोव को 73 प्रतिशत वोट से पराजित कर दिया।
राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा चरण पूरा होने के बाद कई थिंक टैक्स की ओर से वोटों की गिनती की गयी जिसमें विलोदोमीर ज़ेलेन्सकी को बहुमत मिल गया।
रिपोर्ट के अनुसार मज़ाक़ के रूप में होने वाला चुनावी अभियान अब वास्तविकता का रूप धारण कर चुका है जहां मतदाताओं ने निर्धनता, भ्रष्टाचार और पूर्वी सीमाओं पर जारी पांच वर्षीय युद्ध के परिणाम में 13 हज़ार लोगों के मारे जाने के बाद तंग आकर अपना फ़ैसला सुना दिया है।
41 वर्षीय विलादमीर ज़ेलेन्सकी अब 4 करोड़ 50 लाख आबादी से संपन्न देश के राष्ट्रपति के रूप में सत्ता संभालेंगे जहां उनके लिए कई परीक्षाएं और गंभीर राजनैतिक हालात का सामना होगा।
सफलता के बाद विलोदोमीर ज़ेलेन्सकी के समर्थकों ने उनके चुनावी अभियान केन्द्र में जश्न मनाया और अपने संबोधन में विलोदोमीर ज़ेलेन्सकी का कहना था कि मैं आप लोगों को निराश नहीं करूंगा।
दूसरी ओर विलादमीर ज़ेलेन्सकी की जीत पर रूस के विदेशमंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव सिद्ध होता है कि यूक्रेन की जनता परिवर्तन का प्रयास कर रही है।
रूस के विदेशमंत्रालय ने रविवार की रात एक बयान में कहा कि यूक्रेन की नई सरकार देश में विदेशी और आंतरिक राजनीति में परिवर्तन की आशा जगा दी है। (AK)