पश्चिम एशिया में अस्थिरता का कारण अमेरिका हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74724-पश्चिम_एशिया_में_अस्थिरता_का_कारण_अमेरिका_हैः_रूस
सरगेई नरश्कीन ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाना, सीरिया की गोलान हाइट्स और तेलअवीव से अमेरिकी दूतावास को कुद्स स्थानांतरित करने के फैसले पश्चिम एशिया को अस्थिर बनाने की दिशा में उठाये गये कदम थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१९ ०७:३८ Asia/Kolkata
  • पश्चिम एशिया में अस्थिरता का कारण अमेरिका हैः रूस

सरगेई नरश्कीन ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाना, सीरिया की गोलान हाइट्स और तेलअवीव से अमेरिकी दूतावास को कुद्स स्थानांतरित करने के फैसले पश्चिम एशिया को अस्थिर बनाने की दिशा में उठाये गये कदम थे।

रूस की खुफिया सेवा के प्रमुख ने कहा है कि ईरान, गोलान हाइट्स और कुद्स के बारे में अमेरिकी निर्णय पश्चिम एशिया को अस्थिर बनाने की दिशा में उठाये गये कदम हैं।

समाचार एजेन्सी अनातोली की रिपोर्ट के अनुसार सरगेई नरश्कीन ने कहा कि ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल जाना, सीरिया की गोलान हाइट्स और तेलअवीव से अमेरिकी दूतावास को कुद्स स्थानांतरित करने के फैसले पश्चिम एशिया को अस्थिर बनाने की दिशा में उठाये गये कदम थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के यह फैसले राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव के खिलाफ हैं और उससे पश्चिम एशिया में शांति व सुरक्षा उत्पन्न करने के लिए किये जा रहे प्रयास कमज़ोर होते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2017 को घोषणा की थी कि वाशिंग्टन ने फैसला किया है कि कुद्स को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अलावा अपने दूतावास को तेलअवीव से कुद्स स्थानांतरित करेगा और मई वर्ष 2018 में इस फैसले पर अमल किया गया।

इसके अलावा जारी वर्ष के मार्च महीने में ट्रंप ने नेतेनयाहू की उपस्थिति में एक आदेश पर हस्ताक्षर करके सीरिया की गोलान हाइट्स को इस्राईली भूमि के रूप में मान्यता दी। ट्रंप के इस फैसले की विश्व समुदाय ने आलोचना की थी। MM