आज़रबाइजान गणराज्य, तीर्थयात्रियों को प्रतिबंधों का दंश झेलना पड़ रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74806-आज़रबाइजान_गणराज्य_तीर्थयात्रियों_को_प्रतिबंधों_का_दंश_झेलना_पड़_रहा_है
आज़रबाइजान गणराज्य के सांसद का कहना है कि देश में तीर्थयात्रियों पर प्रतिबंध लगाने और उनकी यात्राओं को सीमित करने का क़ानून पास होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१९ १६:३५ Asia/Kolkata
  • आज़रबाइजान गणराज्य, तीर्थयात्रियों को प्रतिबंधों का दंश झेलना पड़ रहा है

आज़रबाइजान गणराज्य के सांसद का कहना है कि देश में तीर्थयात्रियों पर प्रतिबंध लगाने और उनकी यात्राओं को सीमित करने का क़ानून पास होगा।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज़रबाइजान की संसद में धार्मिक गुटों और सामाजिक संघ के मामलों की समिति प्रमुख सियावुश नूरोज़ोफ़ ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में आज़रबाइजान से तीर्थयात्रा पर इराक़ और ईरान जाने वाले तीर्थयात्रियों पर सीमित्ताएं लागू होगी और इसके लिए नया क़ानून बनने वाला है।

 सियावुश नूरोज़ोफ़ ने धार्मिक स्थलों की ओर प्रतिवर्ष हज़ारों की संख्या में आइज़रबाइजान के नागरिकों की यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नये क़ानून की परिधि में जो लोग तीर्थयात्रा पर जाना चाहते हैं उन पर नज़र रखी जाएगी और उनको यह भी बताना होगा कि वह अपनी तीर्थयात्रा के दौरान आज़रबाइजान गणराज्य के किस नागरिक से मिले हैं। 

ज्ञात रहे कि आज़रबाइजान गणराज्य ने देश में बढ़ते धार्मिक रुझान के भय से कुछ धार्मिक प्रतिबंध लगाए हैं जिसके बाद वहां पर धर्मगुरुओं द्वारा धार्मिक प्रचार व प्रसार पर प्रतिबंध लग गया है। (AK)