परमाणु मामले में, ईरान का संयम सराहनीय, रूस
Apr ३०, २०१९ १३:२६ Asia/Kolkata
रूसी विदेशमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमरीका द्वारा धमकियों और भड़काऊ कार्यवाहियों के बावजूद परमाणु मामले में ईरान के संयम को सम्मानीय और सराहनीय बताया है।
रूसी विदेशमंत्रालय में शस्त्र नियंत्रण व अप्रसार विभाग के प्रमुख एलिग, नोवेस्ती ने कहा कि ईरान की ओर से जेसीपीओए का सफल पालन, परमाणु अप्रसार संधि को लागू करने में अत्याधिक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। उन्होंने कहा कि आईएईए ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर के बाद चार वर्षों से निरंतर इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने इस समझौते का पूर्ण रूप से पालन किया है और इस पर ईरान को सम्मान दिया जाना और उसकी सराहना की जानी चाहिए। (Q.A.)
टैग्स