पुतीन जाएंगे पाकिस्तान
May ०१, २०१९ ०७:२८ Asia/Kolkata
पाकिस्तान के संचार माध्यमों के अनुसार रूस के राष्ट्रपति इस्लामाबाद आने वाले हैं।
पाकिस्तान के संचार माध्यमों की ख़बरों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन शीघ्र की इस देश की यात्रा पर आ रहे हैं। इन संचार माध्यमों के अनुसार पाकिस्तान तथा रूस के अधिकारी, रूसी राष्ट्रपति की इस्लामाबाद यात्रा को अन्तिम रूप देने के बारे में वार्ता कर रहे हैं। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान बहुत ही जल्दी रूसी राष्ट्रपति से भेंट करने जा रहे हैं।
टैग्स