श्रीलंका में धमाकों के सभी ज़िम्मेदार गिरफ्तार या मृत, पुलिस प्रमुख
May ०७, २०१९ १४:३८ Asia/Kolkata
श्री लंका पुलिस प्रमुख ने बताया है कि ईस्टर पर श्री लंका में हुए धमाकों के सभी ज़िम्मेदार या तो गिरफ्तार हो गये हैं या फिर मारे गये हैं।
चंदनाविक्रमारत्ने ने मंगलवार को बताया कि 21 अप्रैल को कोलंबो में हुए धमाकों में लिप्त दो लोग मारे गये हैं।
श्रीलंका के पुलिस प्रमुख ने बताया कि धमाकों के बाद घोषित अपात काल के के समाप्त हो जाने के बाद देश में परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं।
श्री लंका पुलिस के प्रवक्ता ने भी बताया था कि हालिया दिनों में 9 महिलाओं सहित कुल 73 लोगों को कोलंबो धमाकों के संदर्भ में गिरफ्तार किया गया है।
कोलंबो धमाकों में 253 लोग मारे गये थे और लगभग 500 घायल हुए थे। इन धमाकों की ज़िम्मेदारी, आतंकवादी संगठन, दाइश ने ली थी। (Q.A.)
टैग्स