अमरीका सीरिया का विभाजन चाहता है, रूसी विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75127-अमरीका_सीरिया_का_विभाजन_चाहता_है_रूसी_विदेशमंत्री
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका, सीरिया को विभाजित करना चाहता है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
May ०९, २०१९ ०७:५४ Asia/Kolkata
  • अमरीका सीरिया का विभाजन चाहता है, रूसी विदेशमंत्री

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका, सीरिया को विभाजित करना चाहता है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी विदेशमंत्री सरगई लावरोव ने मास्को में ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कुर्दों को अरब बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचाने की अमरीकी कार्यवाही का मक़सद सीरिया को विभाजित करने की कोशिश है। 

लावरोव ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी है, बल दिया कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति, इस देश की सरकार के निमंत्रण पर है और माॅस्को भी, आतंकवादी गुटों के अंत के  लिए दमिश्क़ की मदद करता है। 

रूसी विदेशमंत्री ने इसी प्रकार अन्य देशों के खिलाफ अमरीका द्वारा धमकी दिये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में विमानवाहक पोत भेजना, मध्य पूर्व और वेनेजोएला के बारे में अमरीकी की वही पहले की नीति है। 

याद रहे अमरीका , सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों की सहायता के साथ ही साथ, सीरिया में शांति स्थापना के लिए आस्ताना वार्ता की राह में भी बाधाएं उत्पन्न करता है। (Q.A.)