चीन-अमरीका के बीच व्यापारिक जंग से दुनिया को नुक़सान!!!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75196-चीन_अमरीका_के_बीच_व्यापारिक_जंग_से_दुनिया_को_नुक़सान!!!
दुनिया में बढ़ते व्यापारिक तनाव की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने चेतावनी दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०१९ १३:०२ Asia/Kolkata

दुनिया में बढ़ते व्यापारिक तनाव की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने चेतावनी दी।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प आर्थिक संरक्षणवाद की नीति के तहत इस देश को आयात होने वाली वास्तुओं पर शुल्क बढ़ा कर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के ख़िलाफ़ व्यापारिक जंग छेड़ दी है। ट्रम्प सरकार ने न सिर्फ़ चीन के साथ व्यापारिक जंग छेड़ी है बल्कि अब उसका योरोपीय घटकों के साथ भी व्यापारिक विवाद छिड़ गया है।

इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप विश्व स्तर चिंता जतायी जा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया में व्यापारिक तनाव बढ़ने और उसके ख़ास तौर पर विकासशील देशों पर नकारात्मक परिणाम की ओर से सचेत किया है।

गुटेरेस ने जनेवा में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमरीका-चीन के बीच जारी व्यापारिक जंग की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे समय जब वैश्वीकरण के संबंध में दुनिया में असंतोष का माहौल है, पिछले एक साल के दौरान व्यापारिक तनाव इतना बढ़ गया है कि इससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में तरक़्क़ी और बहुआयामी व सुव्यवस्थित व्यापार व्यवस्था के आधार के लिए ख़तरा पैदा हो गया है। इस व्यापारिक तनाव से वैश्विक भागीदारी को सुचारू बनाने की प्रक्रिया को नुक़सान पहुंच रहा है जबकि वैश्विक भागीदारी स्थायी विकास के लिए ज़रूरी है।

अमरीकी सरकार ने बीजिंग-वॉशिंग्टन के बीच जारी व्यापारिक वार्ता के बावजूद, 10 मई को चीन से अमरीका आयात होने वाली 200 अरब मूल्य की वस्तुओं पर 15 फ़ीसद शुल्क बढ़ा दिया है। इस तरह अब इन वस्तओं पर कुल 25 फ़ीसद शुल्क लगेगा।

जैसा कि फ़्रांस के वित्त मंत्री ब्रोनो लूमर ने 10 मई को कहा कि चीन-अमरीका के बीच व्यापारिक लड़ाई में तेज़ी वैश्विक विकास व तरक़्क़ी तथा पूरे योरोप में काम के अवसर के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है। इस स्थिति से पता चलता है कि व्यापारिक शुल्क बढ़ेगा और दुनिया में वितरित होने वाली वस्तओं की संख्या कम होती जाएगी और फ़्रांस व योरोप में काम के अवसर ख़त्म हो जाएंगे। (MAQ/N)