क्वेटा में धमाका 4 सुरक्षकर्मियों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75286-क्वेटा_में_धमाका_4_सुरक्षकर्मियों_की_मौत
पाकिस्तान के शहर क्वेटा में पुलिस मोबाइल के पास होने वाले धमाके में कम से कम 4 सुरक्षा कर्मी हताहत और 2 कर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१९ ०८:५८ Asia/Kolkata
  • क्वेटा में धमाका 4 सुरक्षकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के शहर क्वेटा में पुलिस मोबाइल के पास होने वाले धमाके में कम से कम 4 सुरक्षा कर्मी हताहत और 2 कर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए।

यह धमाका सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में लगे रिमोट कंट्रोल बम से किया गया। सूत्रों का कहना है कि धमाका सैटेलाइट टाउन के इलाक़े में हुआ जिसे संवेदनशील इलाक़ा माना जाता है और यहां पहले भी आतंकी हमले होते रहे हैं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ के नेता शहबाज़ शरीफ़ ने क्वेटा में धमाके की आलोचना करते हुए कहा कि बलोचिस्तान को बार बार  निशाना बनाने से पता चलता है कि दुशमन के इरादे क्या हैं। उन्होंने हा कि आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि चिंताजनक है, सुरक्षाकर्मी अपने जान पर खेल कर देश की रक्षा और जनता की सेवा कर रहे हैं।

रमज़ान के महीने में पाकिस्तान में आतंकवाद की यह चौथी घटना थी। दो दिन पहले बलोचिस्तान के तटीय शहर गवादर में फ़ाइव स्टार होटल पर्ल कांटीनेन्टल पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें नौसेना का एक जवान तथा चार सुरक्षा गार्ड मारे गए और छह लोओ घायल हो गए। सुरक्षा बलों के जवाबी हमले में तीन आतंकी ढेर हो गए।

गत आठ मई को लाहौर में दाता दरबार के बाद आत्मघाती हमले में 4 पुलिसकर्मियों और एक सुरक्षा गार्ड सहित 10 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए थे। इसी दिन बलोचिस्तान के क़िला अब्दुल्लाह ज़िले के चमन शहर में क़बायली नेता वली ख़ान अचकज़ई की गाड़ी के क़रीब धमाका हुआ जिसमें जो अपने दो अंग रक्षकों के साथ मारे गए।