ब्रेक्ज़िट मुद्दे पर टेरेज़ा मे सरकार और विपक्ष की वार्ता नाकाम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75384-ब्रेक्ज़िट_मुद्दे_पर_टेरेज़ा_मे_सरकार_और_विपक्ष_की_वार्ता_नाकाम
ब्रिटेन में टेरेज़ा मे सरकार और विपक्ष के बीच ब्रेक्ज़िट के मुद्दे पर होने वाली वार्ता फिर नाकाम हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१९ १४:१९ Asia/Kolkata
  • ब्रेक्ज़िट मुद्दे पर टेरेज़ा मे सरकार और विपक्ष की वार्ता नाकाम

ब्रिटेन में टेरेज़ा मे सरकार और विपक्ष के बीच ब्रेक्ज़िट के मुद्दे पर होने वाली वार्ता फिर नाकाम हो गई है।

ब्रिटेश प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि विपक्षी लेबर पार्टी के साथ उस समझौते के बारे में वार्ता नाकाम हो गई है जिसमें यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के क़ानून की मंज़ूरी का प्रावधान शामिल था।

विपक्षी दल के नेता जेरेमी कोर्बन ने कहा है कि हमें संसद में वापस आने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की नीति यह है कि ब्रेक्ज़िट पर पुनः रेफ़रेन्डम कराया जाए।

सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर छह सप्ताह तक वार्ता चली  लेकिन इसमें कोई सहमति नहीं बन पायी।

कोर्बन ने टेरेज़ा मे को एक पत्र में लिखा कि वार्ता से मतभेदों को दूर करने में सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मे सरकार की कमज़ोरी और अस्थिरता की वजह से लेबर पार्टी को यह विश्वास नहीं है कि किसी भी समझौते का भविष्य में पालन हो पाएगा।

मे गुरुवार को कह चुकी हैं कि वह अपना पद छोड़ने वाली हैं।