अमरीकी सरकार का दृष्टिकोण बहुत तेज़ी से बदल रहा हैः रूस
रूस ने कहा है कि बहुत से मुद्दों के बारे में अमरीकी सरकार का दृष्टिकोण बहुत तेज़ी से बदल रहा है, इस आधार पर मास्को और वाशिंग्टन के संबंधों के भविष्य के बारे में कोई भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है।
रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रवक्ता दिमेत्री पेस्कोफ़ ने एक टेलीवीजन कार्यक्रम में कहा कि बावजूद इहसके कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से मुलाक़ात के लिए बारंबार अपनी व्यक्त की है किन्तु अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी हालिया सूची वार्ता में दोनों देशों के नेताओं की संभावित मुलाक़ात के बारे में कोई स्पष्ट सुझाव नहीं दिया है।
रूसी विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने भी इस टीवी कार्यक्रम में कहा कि मास्को, राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध कोई भी विशिष्टता वाशिंग्टन को नहीं देगा।
उन्होंने अमरीका के विदेशमंत्री के साथ सोची में अपनी हालिया वार्ता के बारे में कहा कि हम समझते हैं कि सभी देशों के साथ संपर्क में रहना चाहिए और सामने वाले पक्ष की बात भी सुननी चाहिए।
उनका कहना था कि यदि हम वार्ता में नर्मी से और सम्मान के साथ बात करते हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि हम अपने राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध कोई विशिष्टता उनको दे देंगे। (AK)