क्षेत्र बेहद अस्थिर, अमरीका व ईरान तनाव कम करें, संरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75505-क्षेत्र_बेहद_अस्थिर_अमरीका_व_ईरान_तनाव_कम_करें_संरा
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के प्रवक्ता ने न्यूयार्क में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान, अमरीका और ईरान के मध्य तनाव पर चिंता प्रकट करते हुए, दोनों देशों से मांग की है कि वह तनाव कम करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१९ १२:५० Asia/Kolkata
  • क्षेत्र बेहद अस्थिर, अमरीका व ईरान तनाव कम करें, संरा

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के प्रवक्ता ने न्यूयार्क में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान, अमरीका और ईरान के मध्य तनाव पर चिंता प्रकट करते हुए, दोनों देशों से मांग की है कि वह तनाव कम करें।

एन्तोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डी जारिक ने कहा है कि हम सभी पक्षों से मांग करते हैं कि वह एक दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ियों और कार्यवाहियों से बचें।

उन्होंने कहा कि वह एक बेहद अस्थिर क्षेत्र है और हमेशा किसी भी परिवर्तन से, चाहे वह कार्यवाही हो या बयान, गलतफहमी की आशंका रहती है जिससे क्षेत्र की अस्थिरता में केवल वृ    द्धि ही होगी।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के प्रवक्ता ने एसी दशा में यह बयान दिया है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति ने हालिया सप्ताहों में ईरान को बार बार धमकाया है और क्षेत्र में अमरीकी की सैन्य उपस्थिति का औचित्य दर्शाने के लिए ईरान को खतरे के तौर पर पेश किया है।

अलबत्ता अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज़ से हालिया साक्षात्कार में कहा है कि ईरान के साथ युद्ध का अमरीका की अर्थ व्यवस्था पर बहुत प्रभाव पड़ेगा और वह ईरान के साथ युद्ध के इच्छुक नहीं हैं। (Q.A.)