बगराम में अमरीकी सैन्य छावनी पर मीज़ाईल से कार्यवाही
May २३, २०१९ १०:५३ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की बगराम सैन्य छावनी पर मीज़ाईल से कार्यवाही हुयी।
यह सैन्य छावनी राजधानी काबुल से 60 किलोमीटर दूर बगराम शहर में स्थित है।
समाचार एजेंसी आवा के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान के परवान प्रांत के उपपुलिस प्रमुख ने कहा कि अमरीकी सैन्य छावनी पिछली रात को अज्ञात लोगों के मीज़ाईल हमलों का निशाना बनी।
रिपोर्ट मिलने तक इस हमले में संभावित जानी व माली नुक़सान का उल्लेख नहीं था।
काबुल के उत्तर में स्थित बगराम छावनी अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की सबसे बड़ी छावनियों में से एक है। इस छावनी में सैकड़ों की संख्या में अमरीकी तैनात हैं और तालेबान अनेक बार इस छावनी पर हमले कर चुके हैं। (MAQ/N)
टैग्स