प्रतिबंधों के बावजूद वेनेज़ोएला के सामने झुका अमेरिका
वेनेज़ोएला के खिलाफ़ प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिकी सरकार वेनेज़ोएला से नये सिरे से तेल लेने पर बाध्य हो गयी है।
समाचार एजेन्सी स्पूतनिक के अनुसार अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने सूचना दी है कि ज़रूरत की वजह से वेनेज़ोएला से तेल का आयात दोबारा आरंभ कर दिया गया है और 10 से 17 मई के दौरान प्रतिदिन 49 हज़ार बैरल तक तेल का निर्यात किया गया।
ज्ञात रहे कि प्रतिबंधों के कारण वेनेज़ोएला के तेल के निर्यात को रोक दिया गया था और 15 दिन पहले तक वाशिंग्टन ने काराकास से कोई तेल नहीं खरीदा था।
अमेरिका ने जारी वर्ष के जनवरी महीने के अंत से वेनेज़ोएला के विपक्षी नेता ख्वान ग्वाइडो के समर्थन में वेनेज़ोएला की राष्ट्रीय तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसी प्रकार तेल से होने वाली वेनेज़ोएला की आमदनी को भी रोक दिया।
वेनेज़ोएला ने अमेरिकी प्रतिबंधों को ग़ैर कानूनी बताया और अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह वेनेज़ोएला के तेल स्रोतों पर पहुंच बनाने के प्रयास में है।
जानकार हल्कों का मानना है कि ट्रंप एक ओर ईरानी तेल के निर्यात को शून्य तक पहुंचाने की राग अलाप रहे हैं और दूसरी ओर अमेरिका ने प्रतिबंधों के बावजूद वेनेज़ोएला से दोबारा तेल का आयात आरंभ कर दिया है जो अमेरिकी धमकी की खोखली होने की सूचक है।
साथ ही वह इस बात की सूचक है कि वह दूसरे देशों को ईरान से तेल खरीदने से मना करता है और स्वयं वेनेज़ोएला से तेल का आयात आरंभ कर दिया है। MM