अमरीका की अरब नेटो योजना, विफल रहेगीः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75596-अमरीका_की_अरब_नेटो_योजना_विफल_रहेगीः_रूस
रूस ने घोषणा की है कि अमरीका की अरब नेटो योजना बहुत ही ख़तरनाक है किंतु यह विफल रहेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१९ १३:५६ Asia/Kolkata
  • अमरीका की अरब नेटो योजना, विफल रहेगीः रूस

रूस ने घोषणा की है कि अमरीका की अरब नेटो योजना बहुत ही ख़तरनाक है किंतु यह विफल रहेगी।

रूस के विदेश उपमंत्री ने अमरीका की अरब नेटो योजना को ख़तरनाक बताते हुए कहा है कि इसे मध्यपूर्व के देशों में मतभेद फैलाने के उद्देश्य से पेश किया जा रहा है।  सरगेई वेरशिनिन ने कहा कि यह अमरीकी योजना विफल होकर रहेगी।  उन्होंने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध अमरीका की ओर से अरब नेटो की तैयार की ओर संकेत करते हुए कहा कि माॅस्को का मानना है कि पश्चिमी एशिया के देशों में बीच मतभेद फैलाने के लिए उठाया जाने वाला हर क़दम निंदनीय है।  रूसी विदेश उपमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में मतभेद बहुत ही ख़तरनाक बात है जिसके परिणाम बहुत ही गंभीर निकलेंगे।  उन्होंने कहा कि अरब नेटो बनाकर मतभेद फैलाने से बेहतर यह है कि क्षेत्रीय एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किये जाएं।

पश्चिमी एशिया के मामलों के एक विशेषज्ञ एलेक्सी ख़लेबेनीकोफ कहते हैं कि पश्चिमी एशिया के बहुत से देश यह नहीं चाहते कि ईरान के साथ उनके संबन्ध ख़राब हों।  उन्होंने कहा कि रूस भी क्षेत्र की स्थिति की वास्तविकता को समझते हुए अरब नेटो जैसी विध्वंसकारी योजनाओं का खुलकर विरोध करता है।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने सन 2017 में ईरान, रूस और चीन से मुक़ाबला करने के उद्देश्य से अरब नेटो बनाने की एक योजना तैयार की थी।  वाइट हाउस के निकटतम घटक रियाज़ के पूरे सहयोग के बावजूद यह अमरीकी योजना विफल रही।