उत्तर कोरिया ने दी अमरीका को अंतिम समय सीमा
उत्तरी कोरिया के नेता ने अमरीका के लिए अंतिम समय सीमा निर्धारित की है।
उत्तरी कोरिया ने घोषणा की है कि जबतक वाशिंगटन की एकपक्षीय नीतियां जारी रहेंगी वह वार्ता के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार इस देश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि परमाणु निशस्त्रीकरण वार्ता में जबतक अमरीका एक तरफ़ा मांगों को नहीं रोकता उस समय तक पियुंगयांग वार्ता की मेज़ पर नहीं आएगा। उत्तरी कोरिया के इस प्रवक्ता ने हनोई वार्ता की विफलता का ज़िम्मेदार भी अमरीका को भी ठहराया है। उन्होंने कहा कि वाइट हाउस की असंभव और एकपक्षीय मांगों के कारण ही किम जोंग ऊन तथा डोनल्ड ट्रम्प के बीच शिखर वार्ता विफल हो गई।
इसी बीच उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने घोषणा की है कि हम वाशिग्टन को सन 2019 के अंत तक का समय देते हैं कि वह इस दौरान वार्ता के लिए स्वीकार्य शर्तें पेश करे।