अमरीका के सेवानिवृत्त जनरलों और कूटनयिकों की ट्रम्प को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75625-अमरीका_के_सेवानिवृत्त_जनरलों_और_कूटनयिकों_की_ट्रम्प_को_चेतावनी
अमरीका के 76 रिटायर्ड जनरलों और कूटनयिकों ने ट्रम्प को खुला पत्र भेजकर पश्चिमी एशिया में सैनिक भेजने पर चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१९ १४:०१ Asia/Kolkata
  • अमरीका के सेवानिवृत्त जनरलों और कूटनयिकों की ट्रम्प को चेतावनी

अमरीका के 76 रिटायर्ड जनरलों और कूटनयिकों ने ट्रम्प को खुला पत्र भेजकर पश्चिमी एशिया में सैनिक भेजने पर चेतावनी दी है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से 1500 सैनिकों को मध्यपूर्व भेजेन के फैसले के बाद अमरीका के दसियों रिटायर्ड सैन्य जनरलों और कूटनयिकों ने खुला पत्र भेजकर ट्रम्प को चेतावनी दी है।  इस खुले पत्र में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की धमकी ईरान को उसके व्यवहार को बदले पर बाध्य नहीं कर सकता।

अमरीका के 76 रिटायर्ड जनरलों और कूटनयिकों का यह खुला पत्र इस स्थिति में सामने आया है कि जब ट्रम्प की सरकार ने कांग्रेस की चिंता को अनेदखा करते हुए सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के लिए 8 अरब डाॅलर के हथियार बेचने की भूमिका प्रशस्त कर दी है।  दूसरी ओर ट्रम्प का दावा है कि वे ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते।