मानवाधिकारों की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरितः उत्तरी कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75720-मानवाधिकारों_की_रिपोर्ट_राजनीति_से_प्रेरितः_उत्तरी_कोरिया
अपने देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर राष्ट्रसंघ की ताज़ा रिपोर्ट को उत्तरी कोरिया ने राजनीति से प्रेरित बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१९ ०४:५५ Asia/Kolkata
  • मानवाधिकारों की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरितः उत्तरी कोरिया

अपने देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर राष्ट्रसंघ की ताज़ा रिपोर्ट को उत्तरी कोरिया ने राजनीति से प्रेरित बताया है।

उत्तरी कोरिया ने मानवाधिकारों की स्थिति के संबन्ध में संयुक्त राष्ट्रसंघ की ताज़ा रिपोर्ट को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है।  पियुंगयांग ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा है कि उत्तरी कोरिया के संबन्ध में राष्ट्रसंघ के मानवाधिकारों की रिपोर्ट, विगत की ही रिपोर्टों की भांति ग़लत और झूठी सूचनाओं से बनाई गई है।  उत्तरी कोरिया ने एक बयान जारी करके कहा है कि देश में लोगों की कठिन ज़िंदगी उन प्रतिबंधों के कारण है जिन्हें राष्ट्रसंघ ने इस देश के विरुद्ध लगा रखा है।  बयान के अनुसार परमाणु मिसाइल कार्यक्रम का बहाना बनाकर राष्ट्रसंघ ने 2006 से पियुंगयांग के विरुद्ध कठोर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

राष्ट्रसंघ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि उत्तरी कोरिया का अधिकतर बजट का प्रयोग सैन्य क्षेत्र में किया जाता है।