अपनी मंडियों तक अमरीका को पहुंच बनाने नहीं देंगेः जापान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75723-अपनी_मंडियों_तक_अमरीका_को_पहुंच_बनाने_नहीं_देंगेः_जापान
जापान अपनी कृषि मंडियों से अमरीका को अधिक से अधिक दूर रखने की कोशिश कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१९ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • अपनी मंडियों तक अमरीका को पहुंच बनाने नहीं देंगेः जापान

जापान अपनी कृषि मंडियों से अमरीका को अधिक से अधिक दूर रखने की कोशिश कर रहा है।

जापान के वित्तमंत्री ने कहा है कि टोक्यो अमरीका को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह जापान की कृषि मंडियों से अधिक निकट हो सके।तूशीमीत्सू मूतेगी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि जापानी मंडियों तक अमरीका की अधिक से अधिक पहुंच पर आधारित ट्रम्प के दबाव के बावजूद टोक्यो, वाशिग्टन को इस बात की अनुमति नहीं दे सकता कि इन मंडियों तक पहुंच के लिए कोई समझौता किया जाए।  उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के उस बयान को सिरे से ख़ारिज कर दिया कि अगस्त में अमरीका और जापान के बीच नए व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किये जाएं।  उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई कार्यक्रम तैयार नहीं किया गया है और इस प्रकार का कोई समझौता अमरीका के साथ नहीं होगा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री के साथ भेंट के बाद इस समझौते के बारे में कहा था कि जापान, अमरीका के साथ नया व्यापारिक समझौता करे।