चीन, भारत की नई सरकार के साथ काम करने का इच्छुक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75731-चीन_भारत_की_नई_सरकार_के_साथ_काम_करने_का_इच्छुक
चीन, भारत को बहुत महत्व देता है और संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इस देश की नई सरकार के साथ काम करने का इच्छुक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१९ ११:३० Asia/Kolkata
  • चीन, भारत की नई सरकार के साथ काम करने का इच्छुक

चीन, भारत को बहुत महत्व देता है और संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इस देश की नई सरकार के साथ काम करने का इच्छुक है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत में चीन के राजदूत “झाव हुई” ने मंगलवार रात नई दिल्ली में अपने विदाई समारोह में विदेशी राजनयिकों, नागरिकों और पत्रकारों को संबोधित किया। झाव हुई ने कहा कि भारत और चीन के बीच दोस्ती, सहयोग समझौते और स्वतंत्र व्यापार समझौतों का होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सीमा पर मौजूद समस्याओं को बातचीत के माध्यम से जल्द हल करना चाहिए। भारत में चीनी राजदूत ने अपने विदाई समारोह में कहा कि बेल्ट एंड रोड पहल (बीआर आई) में भारत की विकासशील रणनीति को स्थान देना चीन की प्राथमिकता में से है।

भारत में चीनी राजदूत झाव हुई का कहना था कि भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंध निसंदेह सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि चीन, भारत को महत्व देता है और अपने संबंधों को सुधारने के लिए इस देश की नई सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता है। (RZ)