हुवावे भी अमरीका के मुक़ाबले में आ गयी, शिकायत दर्ज
चीन की कंपनी हुवावे ने अमरीका में नेश्नल डिफ़ेंस बिल की मंज़ूरी के विरुद्ध वाशिंग्टन की अदालत में शिकायत दर्ज कर दी है।
हुवावे के जारी बयान के अनुसार याचिका में यह कहा गया है कि उक्त क़ानून की मंज़ूरी के परिणाम में इस कंपंनी को अपने जनरल राइट्स से वंचित होना पड़ा है।
बयान में अमरीका की नेश्नल डिफ़ेंस बिल को अमरीका के आंतरिक क़ानून के विरुद्ध बताते हुए रद्द किए जाने की अपील की गयी है। हुवावे के अनुसार यह क़ानून इस कंपनी को जनरल राइट्स से वंचित करने और उसकी गतिविधियों में रुकावट डालने का स्पष्ट उदाहरण है।
इससे पहले चीन ने घोषणा की थी कि वह अपनी सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेश्न कंपनी हुवावे के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों को कदापि सहन नहीं करेगी और उसका उचित जवाब दिया जाएगा।
अमरीकी सरकार ने हाल ही में चीनी कंपनी हुवावे को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और ऐसे प्रतिबंध लगाए हैं जिनके परिणाम में हुवावे और अमरीकी कंपनियों के बीच सहयोग की प्रक्रिया कठिन हो गयी है। (AK)