अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिक नहीं जाएंगेः अमरीका
अमरीकी सेना के प्रमुख ने बल देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान से हमारे सैनिक वहीं पर बने रहेंगे।
जनरल जोज़फ़ डानफोर्ड ने कहा कि अमरीकी सैनिकों का अफ़ग़ानिस्तान में बाक़ी रहने का कारण यह है कि यह सैनिक वहां पर आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार एसी स्थिति में कि जब क़तर में तालेबान के प्रतिनिधियों और अमरीकी अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर वार्ता चल रही है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों को वापस चले जाना चाहिए, जनरल जोज़फ़ डानफोर्ड ने कहा है कि अमरीकी सैनिक फिलहाल अफ़ग़ानिस्तान में बने रहेंगे। तालेबान का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में पूर्ण शांति की स्थापना उसी स्थिति में संभव है कि जब वहां से सारे विदेशी सैनिक वापस चले जाएं।
ज्ञात रहे कि अमरीका के जनरल जोज़फ़ डानफोर्ड ने अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों के बने रहने और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की बात की है कि जब अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति में इस देश में आतंकवादी घटनाओं और अशांति में वृद्धि हुई है।