चीन की अमरीका को दुर्लभ धातुओं से वंचित करने की धमकी
चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि अमरीका के चीन के साथ व्यापारिक युद्ध में जवाबी हमले के तौर पर दुर्लभ धातुओं के निर्यात कम करने से वाशिंग्टन संभावित रूप से स्मार्ट फ़ोन्ज़ से लेकर सैन्य उपकरण तैयार करने के लिए प्रयोग होने वाले एक महत्वपूर्ण तत्व से वंचित हो जाएगा।
फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से चीन के निर्यात पर टैरिफ़ में वृद्धि और चीन टेलीकाम कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध लगाने के बाद जहां व्यापारिक वार्ता विलंब का शिकार है वहीं यह चेतावनी विवाद में प्रयोग किया जाने वाला ताज़ा हथकंडा है।
दूसरी ओर हुवावे ने क़ानूनी जंग की घोषणा करते हुए अमरीकी विभागों को सुरक्षा कारणों के आधार पर इसके उपकरण प्रयोग करने से रोकने के विरुद्ध अपील के फ़ैसले को शीघ्र सुनाने के लिए भी याचिका दर्ज करवा दी है।
इसके अतिरक्त चीनी राष्ट्रपति शिजिन्पिंग के दुलर्भ धातुओं की फ़ैक्ट्री के दौरे की फ़ोटो दिखाकर बीजिंग पहले ही इस बात की ओर संकेत कर चुका है कि दुर्लभ धातुओं को विवाद में शामिल किया जा सकता है।
सरकारी मीडिया दा पिपल्ज़ डेली ने जो कम्युनिस्ट पार्टी का प्रवक्ता है, सचेत करते हुए इस बात का ब्योरा यह सवाल पूछकर दिया कि क्या दुर्लभ धातुएं, अमरीकी हमलों के विरुद्ध चीन का जवाबी हथियार सिद्ध होंगी, इस का जवाब गुप्त है। (AK)