भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की हो सकती है मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75764-भारत_और_पाकिस्तान_के_प्रधानमंत्रियों_की_हो_सकती_है_मुलाक़ात
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने उन अफ़वाहों को रद्द कर दिया है कि शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के अवसर पर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाक़ात हो सकती है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May ३०, २०१९ १२:०८ Asia/Kolkata
  • भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की हो सकती है मुलाक़ात

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने उन अफ़वाहों को रद्द कर दिया है कि शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के अवसर पर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाक़ात हो सकती है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की मुलाक़ात के बारे में कोई सहमति नहीं हुई है।

भारत के कुछ मीडिया सूत्रों ने हाल ही में घोषणा की है कि क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी नूर सुल्तान में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक से पहले भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाक़ात होगी।

शाह महमूद क़ुरैशी ने भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बेहतरी की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाक़ात मतभेदों के हल और दक्षिणी एशिया के क्षेत्र से तनाव समाप्त होने का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को बारम्बार वार्ता का निमंत्रण दिया है किन्तु अब तक उसे इस संबंध में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। (AK)