परमाणु समझौते में ईरान से सहयोग जारी रहेगाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75778-परमाणु_समझौते_में_ईरान_से_सहयोग_जारी_रहेगाः_रूस
रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके परमाणु समझौते में तेहरान-मास्को के बीच सहयोग जारी रहने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१९ १८:५३ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते में ईरान से सहयोग जारी रहेगाः रूस

रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके परमाणु समझौते में तेहरान-मास्को के बीच सहयोग जारी रहने की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके उप विदशेमंत्री सर्गेई रियाबकोफ़ की तेहरान यात्रा का ब्योरा देते हुए कहा कि ईरानी और रूसी अधिकारियों ने उन मामलों के दृष्टिगत जिसने ईरान को स्वेच्छा से कुछ काम छोड़ने के अपने वचनों को रोकने पर विवश किया, परमाणु समझौते को स्थाई रूप से जारी रखने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया।

इस बयान में आया है कि तेहरान और मास्को ने परमाणु समझौते में अपने वचनों को पूरा न करने और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 तथा अनेक समझौतों में रोड़े अटकाने की अमरीकी कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस बयान में आया है कि ईरान और रूसी पक्षों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि परमाणु समझौते की परिधि में सघन संपर्क का क्रम जारी रखेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अपने समन्वय को बाक़ी रखेंगे।

ज्ञात हरे कि रूस के उप विदेशमंत्री ने बुधवार को तेहरान में कहा था कि अमरीकी ईरान को झुका नहीं सकते। (AK)