अमरीका ने भारत दिखाई आंख, विशिष्ट राज्य का दर्जा किया समाप्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75830-अमरीका_ने_भारत_दिखाई_आंख_विशिष्ट_राज्य_का_दर्जा_किया_समाप्त
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेनरेलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१९ १५:०९ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने भारत दिखाई आंख, विशिष्ट राज्य का दर्जा किया समाप्त

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेनरेलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अमरीका को अपने बाज़ारों तक समान पहुंच बनाने का मौका नहीं दिया है। जीएसपी अमरीका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार विशिष्ट कार्यक्रम है। इसका लक्ष्य लाभार्थी देश के हजारों उत्पादों को बिना प्रवेश शुल्क की अनुमति देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मैंने तय किया है कि भारत ने अमरीका को अपने बाज़ारों तक समान और तर्कपूर्ण पहुंच बनाने का आश्वासन नहीं दिया है इसलिए पांच जून, 2019 से भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा समाप्त करना बिल्कुल सही है।

दूसरी ओर भारत ने ट्रम्प के इस फ़ैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीद जताई है कि यह मुद्दा नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है जिसे समय समय पर आपसी तालमेल से सुलझाया जा सकता है।

भारत की ओर से जारी बयान के अनुसार किसी भी संबंध विशेष रूप से आर्थिक संबंधों के क्षेत्र में मुद्दे होते हैं, जिन्हें समय-समय पर आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है, हम इस मुद्दे को नियमित प्रक्रिया के हिस्से के तहत देखते हैं और हम अमरीका के साथ हमारे मज़बूत संबंधों का निर्माण जारी रखेंगे। (AK)