हांग कांग ने अमरीकी धमकियां नकार दीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i75831-हांग_कांग_ने_अमरीकी_धमकियां_नकार_दीं
हांग कांग ने ईरानी तेलवाहक जहाज़ों को सेवाएं देने की स्थिति में अमरीकी प्रतिबंधों की धमकी को रद्द कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१९ १५:२८ Asia/Kolkata
  • हांग कांग ने अमरीकी धमकियां नकार दीं

हांग कांग ने ईरानी तेलवाहक जहाज़ों को सेवाएं देने की स्थिति में अमरीकी प्रतिबंधों की धमकी को रद्द कर दिया।

हांग कांग एकनामिक जरनल के अनुसार हांगकांक के व्यापार व आर्थिक विकास विभाग ओर से जारी बयान में अमरीकी धमकी को ख़ारिज करते हुए कहा गया है कि केवल संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से लगाए गये प्रतिबंध हमारे लिए अमल योग्य हैं।

हांग कांग सरकार के बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने ईरानी तेल के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

बयान में कहा गया है कि हांग कांग किसी एक देश की ओर से किसी दूसरे देश के विरुद्ध लगाए गये एकपक्षीय प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करता।

अमरीका ने हांग कांग को धमकी दी है कि यदि उसने अमरीकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए ईरानी तेल वाहक समुद्री जहाज़ों को अपनी बंदरगाहों पर सेवाएं दीं तो उसे वाशिंग्टन की ओर से दंडात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। (AK)