रूस में हथियार के कारख़ाने में हुआ भीषण धमाका, 79 घायल
Jun ०२, २०१९ ०८:५६ Asia/Kolkata
रूस के मध्य में स्थित नीजनी नोवोगोरोड प्रांत के दजरजिन्सेक शहर में गोलाबारूद बनाने वाले एक कारख़ाने में 3 भीषण धमाके हुए।
संवाददाता के अनुसार, इस भीषण धमाके में लगभग 79 लोग घायल हुए हैं। इसी तरह इस भीषण धमाके से इस कारख़ाने की पांच इमारतों और लगभग 180 घरों को नुक़सान पहुंचा।
दजरजिन्सेक के आपात विभाग ने इस कारख़ाने की उत्पादन लाइन में तकनीकी ख़राबी को इस धमाके के होने की संभावित वजह बतायी है।
कुछ मीडिया चैनलों ने इन धमाकों में कम से कम 2 लोगों को लापता होने की बात कही है।
रिपोर्ट मिलने तक संबंधित सरकारी विभाग की ओर से इस घटना के पीड़ितों की संख्या में आधिकारिक बयान समाने नहीं आया था।(MAQ/N)
टैग्स