रूस का वित्तीय तंत्र इंन्सटैक्स से जुड़ने का फ़ैसला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76029-रूस_का_वित्तीय_तंत्र_इंन्सटैक्स_से_जुड़ने_का_फ़ैसला
परमाणु समझौते जेसीपीओए के सदस्य के रूप में रूस ने इस समझौते को बाक़ी रखने पर हमेशा बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१९ १२:२४ Asia/Kolkata

परमाणु समझौते जेसीपीओए के सदस्य के रूप में रूस ने इस समझौते को बाक़ी रखने पर हमेशा बल दिया है।

मॉस्को वित्तीय तंत्र इंस्टैक्स से जुड़ने का एलान कर ईरान के संबंध में गुट चार धन एक की प्रतिबद्धताओं को जल्द लागू करने की पृष्ठिभूमि मुहैया करने की कोशिश में है। इसी परिप्रेक्ष्य में योरोपीय संघ में रूस के स्थायी प्रतिनिधि व्लादमीर चीज़ोफ़ ने ईरान के साथ योरोप के विशेष वित्तीय तंत्र से रूस के जुड़ने के लिए इस संघ के साथ मॉस्को की बातचीत की सूचना दी। चीज़ोफ़ ने कहा कि रूस इंस्टैक्स से जुड़ने के लिए योरोप के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इन्सटैक्स की पक्रिया में बहुत ज़्यादा तेज़ी नहीं आयी है, कहा कि इसके बावजूद इस तंत्र को क़ायम करने के लिए कोशिश जारी है।

इन्सटैक्स से रूस के जुड़ने के फ़ैसले के बाद नेदरलैंड की सरकार ने भी इस वित्तीय तंत्र से जुड़ने का एलान किया है।

अब जबकि इस तंत्र से जुड़ने के लिए रूस ने एलान कर दिया है तो योरोपीय पक्षों को चाहिए कि वे इस वित्तीय तंत्र को लागू करने के लिए ठोस दृष्टिकोण अपनाएं ताकि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की परमाणु पाबंदियों के असर को कम करने का उनका वादा जल्द से जल्द व्यवहारिक हो, विशेष कर जब न सिर्फ़ रूस बल्कि नेदरलैंड भी इस तंत्र से जुड़ने की इच्छा दर्शा चुका है। (MAQ/T)