पाकिस्तान, एमक्यूएम के संस्थापक लंदन में गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76109-पाकिस्तान_एमक्यूएम_के_संस्थापक_लंदन_में_गिरफ़्तार
पाकिस्तान की मुत्तहेदा क़ौमी मूवमेंट एमक्यूएम के संस्थापक अलताफ़ हुसैन को लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१९ १२:३० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, एमक्यूएम के संस्थापक लंदन में गिरफ़्तार

पाकिस्तान की मुत्तहेदा क़ौमी मूवमेंट एमक्यूएम के संस्थापक अलताफ़ हुसैन को लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया।

मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार स्काटलैंड यार्ड ने लंदन के स्थानीय समय के अनुसार सुबह सवेरे एमक्यूएम के संस्थापक के घर पर छापामार और उनको गिरफ़्तार कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार एमक्यूएम के संस्थापक अलताफ़ हुसैन को गिरफ़्तार करके स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया जबकि इस छापे के दौरान लगभग 15 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

सूत्रों के अनुसार अलताफ़ हसैन को गिरफ़्तारी के बाद पुलिसकर्मियों ने उनके घर की तलाशी भी ली।

रिपोर्ट के अनुसार अलताफ़ हुसैन को संदिग्ध रूप से 2016 में किए गये घृणात्मक भाषण से संबंधित मामले में गिरफ़्तार किय गया है।

ज्ञात रहे कि जारी वर्ष अप्रैल में ब्रिटेन की मेट्रोपोलेटियन पुलिस की 12 सदस्यीय टीम ने एमक्यूएम के प्रमुख अलताफ़ हुसैन की 2016 के विवादित भाषण से संबंधित केस में अपनी जांच पूरी की थी।

ज्ञात रहे कि एमक्यूएम के प्रमुख के इस भाषण के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने कराची प्रेस क्लब के निकट मीडिया पर हमले किए थे, हिंसक कार्यवाहियां की थीं और गाड़ियों को आग लगा दी थीं। (AK)