पाकिस्तान रूस से सैन्य संबंधों में विस्तार चाहता हैः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76192-पाकिस्तान_रूस_से_सैन्य_संबंधों_में_विस्तार_चाहता_हैः_इमरान_ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि इस्लामाबाद रूस से सैन्य हथियारों की ख़रीदारी के अतिरिक्त इस देश से सैन्य संबंधों में विस्तार चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१९ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान रूस से सैन्य संबंधों में विस्तार चाहता हैः इमरान ख़ान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि इस्लामाबाद रूस से सैन्य हथियारों की ख़रीदारी के अतिरिक्त इस देश से सैन्य संबंधों में विस्तार चाहता है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इमरान ख़ान ने स्पूतनिक समाचार एजेन्सी से बाचतीत में यह भी कहा कि इस्लामाबाद अतीत में भी रूस के साथ सैन्य सहकारिता करता था।

साथ ही उन्होंने आशा जताई है कि दोनों देश इस संबंध में अपनी सहकारिता को पहले से अधिक विस्तृत कर सकते हैं।

इस्लामाबाद और वाशिंग्टन के संबंधों में तनाव आ जाने के बाद पाकिस्तान चीन और रूस के साथ अपने सैन्य संबंधों को विस्तृत व मज़बूत करने के प्रयास में है।

ज्ञात रहे कि सैन्य हथियारों के निर्माण में रूस एक अग्रणी देश है और आवश्यक सैन्य उपकरणों की ख़रीदारी करके पाकिस्तान अपने मूल प्रतिस्पर्धी भारत से पीछे नहीं रहना चाहता। MM