ब्रिग्ज़िट पर दोबारा वार्ता नहीं होगीः यूरोपीय संघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76454-ब्रिग्ज़िट_पर_दोबारा_वार्ता_नहीं_होगीः_यूरोपीय_संघ
यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री को सचेत किया है कि यूरोपीय संघ से अलग होने के समझौते में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१९ १५:५३ Asia/Kolkata
  • ब्रिग्ज़िट पर दोबारा वार्ता नहीं होगीः यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री को सचेत किया है कि यूरोपीय संघ से अलग होने के समझौते में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के लिए बोरिस जान्सन और विदेशमंत्री जेर्मी हंट के बीच कड़ा मुक़ाबला है जिनमें से कोई एक भविष्य में ब्रिग्ज़िट की ज़िम्मेदारी निभाएंगे।

इस हवाले से बोरिस जान्सन और जेर्मी हंट दोनों नेताओं का कहना है कि वह टेरीज़ा मे की ओर से ब्रसल्ज़ से किए गये समझौते पर दोबारा वार्ता करना चाहते हैं।

ज्ञात रहे कि टेरीज़ा मे की ओर से किए गये समझौते को ब्रिटिश सांसदों ने तीन बार रद्द किया था।

ब्रसल्ज़ में राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में यूरोपीय काउंसिल के प्रमुख डोनल्ड टास्क ने कहा कि वेस्ट मिनिस्टर में जारी राजनैतिक ड्रामे के बावजूद यूरोपीय संघ धैर्य का प्रदर्शन करेगा।

डोनल्ड टास्क ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लंदन में कुछ फ़ैसलों के कारण ब्रिग्ज़िट की प्रक्रिया पहले के मुक़ाबले में अधिक भव्य होने की संभावना है किन्तु इस हवाले से हमारी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि अन्य 27 यूरोपीय नेता इस बात पर अड़े हुए हैं कि पिछले वर्ष नवम्बर में होने वाले क़ानूनी समझौते में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

डोनल्ड टास्क ने कहा कि यदि ब्रिटेन चाहता है तो हम लंदन और यूरोपीय संघ के भविष्य पर वार्ता करने के लिए तैयार हैं किन्तु ब्रिग्ज़िट समझौते पर दोबारा वार्ता नहीं की जाएगी।

यूरोपीय आयोग के प्रमुख जेन क्लाड ने जिन्होंने ब्रिग्ज़िट पर वार्ता के लिए यूरोपीय संघ की अध्यक्षता की थी, कहा कि नेताओं ने सहमति से बारम्बार कहा था कि अलग होने के समझौते पर दोबारा वार्ता नहीं होगी।

ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में नये प्रधानमंत्री के लिए वोटिंग के पहले चरण में बोरिस जान्सन ने 313 से 114 वोट प्राप्त किए थे। (AK)