हुवावे कम्पनी ने अमरीका पर मुक़द्दमा कर दिया
चीन की हुवावे कंपनी ने अमरीकी व्यापार मंत्रालय द्वारा हुवावे के उपकरणों को ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से ज़ब्त कर लेने के विरुद्ध मुक़द्दमा दायर कर दिया।
चीनी सूत्रों ने सचेत किया है कि हुवावे कंपनी में क़ानूनी विभाग के डायरेक्टर सोंग लियो पेंग ने एक अमरीकी अदालत में मुक़द्दमा दायर करके जज से सवाल किया है कि वह बताएं कि अमरीकी सरकार और उसके ठेकेदारों के साथ हुवावे के सहयोग को रोकने की कार्यवाहियां, अमरीकी क़ानून के अनुसार हैं या उनके विरुद्ध हैं।
सितम्बर 2017 में हुवावे कंपनी के उपकरण ज़ब्त कर लिए जाने के बाद कंपनी ने इस संबंध में आवश्यक मालूमात अमरीकी पक्ष को दे दी थी और अमरीकी व्यापार मंत्रालय ने भी हुवावे को सूचना दी थी कि वह 45 दिन के अंदर इन उपकरणों को देश से बाहर ले जाने की अनुमति के बारे में कोई फ़ैसला कर लेगी किन्तु 20 महीने का समय बीतने के बाद भी अमरीकी व्यापार मंत्रालय ने इस संबंध में कोई फ़ैसला नहीं किया।
हुवावे कंपनी का कहना है कि उसके उपकरण अमरीका से बाहर तैयार किए गये है और उनके उपकरणों को बाहर से ले जाने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। (AK)