अमरीकी सीमा पर भीषण गर्मी से 7 पलायनकर्ता हताहत
अमरीकी राज्य टेक्सास के अधिकारियों के अनुसार मैक्सिको से मिली अमरीकी सीमा पर भीषण गर्मी के कारण एक महिला और 3 बच्चों सहित 7 लोग हताहत हो गये।
रोइटर्ज़ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय गुप्तचर विभाग के प्रमुख ने बताया कि दक्षिणी टेक्सास में रियो ग्रांदे के निकट अमरीकी सीमा सुरक्षा बल की ओर से ढूंढने से कई दिन पहले एक महिला और तीन बच्चे हताहत हुए थे।
यह माना जा रहा है कि टेक्सास के शहर मिक एलन के पूरब से 29 किलोमीटर की दूरी पर अधिक गर्मी और पानी की कमी की वजह से यह लोग हताहत हुए।
इस हवाले से जारी किए गये बयान में कहा गया है कि दील रियो में अमरीकी बार्डर पेट्रोल ने 19 और 20 जून को पलायनकर्ताओं के ग़ायब होने से संबंधित अज्ञात फ़ोन काल्ज़ प्राप्त होने के बाद कारीज़ू स्प्रिंग्स से 2 लोगों के शव बरामद किए थे। 20 जून को नूर मांदे के निकट रियो ग्रांदे की नदी के किनारे से एक और शव मिला था। (AK)