नए सैन्य विद्रोह पर मादूरो की प्रतिक्रिया
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादूरो ने इस देश में नए विद्रोह पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सुरक्षाबलों ने इसे विफल बना दिया है।
निकोलस मादूरो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वेनेज़ुएला की जतना के विरुद्ध किये जाने वाले नए विद्रोह को हमारे सुरक्षाबलों ने विफल बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षाबलों ने वेनेज़ुएला के कुछ विरष्ठ अधिकारियों और मेरी हत्या का प्रयास करने वालों के प्रयास को विफल बना दिया। मादूरो ने कहा कि विद्रोही, मेरी हत्या करके सेना के एक पूर्व अधिकारी को राष्ट्रपति पद पर बिठाना चाहते थे। इससे पहले वेनेज़ुएला के संचार मंत्री "जार्ज राॅड्रीगर" ने बताया था कि सुरक्षाबलों ने एक सैन्य विद्रोह को विफल बना दिया। उन्होंने बताया कि विद्रोहियों की योजना थी कि वे राजधानी काराकास के हवाई अड्डे और हथियारों के भण्डार पर कन्ट्रोल कर लेंगे। इन विद्रोहियों की यह भी योजना थी कि वे वेनेज़ुएला के भूतपूर्व रक्षामंत्री Raúl Baduel राउल बाडुल को जेल से आज़ाद करवाकर उन्हें वेनेज़ुएला का राष्ट्रपति नियुक्त करें।
इसी बीच अमरीका का खुला समर्थन प्राप्त वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता ग्वाइडो ने सैन्य विद्रोह की विफलता को अस्वीकार करते हुए इस देश की सेना से मांग की है कि वह निकोलस मादूरो का समर्थन करना छोड़ दे। उल्लेखनीय है कि अमरीका के समर्थन से ग्वाइडो ने 30 अप्रैल 2019 को वेनेज़ुएला के वैध राष्ट्रपति निकोलस मादूरो के विरुद्ध विद्रोह किया था जो कुछ ही घण्टों में विफल हो गया था।