वेनेज़ोएला में अमेरिका को एक अन्य विफलता हाथ लगी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76604-वेनेज़ोएला_में_अमेरिका_को_एक_अन्य_विफलता_हाथ_लगी
वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह अमेरिका और उसके घटकों के दबावों के समक्ष घुटने नहीं टेकेंगे
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१९ १३:०४ Asia/Kolkata

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह अमेरिका और उसके घटकों के दबावों के समक्ष घुटने नहीं टेकेंगे

वेनेज़ोएला में राजनीतिक संकट जारी है और इस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादरू के विरोधी अब भी उन्हें सत्ता से हटाने और सत्ता को हथियाने की चेष्टा में हैं।

इसी मध्य वेनेज़ोएला के अधिकारियों ने एक अन्य विद्रोह को विफल बनाने की सूचना दी है। वेनेज़ोएला के अधिकारियों के कथनानुसार विद्रोही मादरु और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या करने के बाद इस देश के पूर्व रक्षामंत्री राऊल बडुले को आज़ाद कराके उन्हें वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति के रूप पेश करना चाहते थे परंतु सुरक्षा बलों की होशियारी से इस विद्रोह को भी विफल बना दिया गया।

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादरु ने अपने खिलाफ इस नये विद्रोह की प्रतिक्रिया में कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के उस गुट को गिरफ्तार कर लिया है जो जो उनकी हत्या करना चाहता था।

वेनेज़ोएला में राजनीतिक संकट यथावत जारी है और इस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादरु के विरोधी इस देश की सेना का समर्थन प्राप्त करके सत्ता हथियाने के प्रयास में हैं।

जैसाकि विरोधियों के नेता ख्वान ग्वाइडो ने बारमबार सेना का आह्वान किया है कि वह मादरु का समर्थन छोड़ दे परंतु विरोधी नेताओं के बारमबार के आह्वान के बावजूद इस देश की सेना संविधान और निकोलस मादरु के प्रति वफादार है जिसकी वजह से अमेरिकी समर्थन प्राप्त विद्रोही अपने लक्ष्यों में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

वेनेज़ोएल के प्रतिरक्षामंत्री का कहना है कि इस देश की सशस्त्र सेना पूरी दृढ़ता से संविधान, कानूनी सरकार और वेनेज़ोएला की रक्षा कर रही है और वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने बारमबार बल देकर कहा है कि वह अमेरिका और उसके घटकों के दबावों के समक्ष घुटने नहीं टेकेंगे और अपने कानूनी पद को नहीं छोड़ेगे।

बहरहाल 26 जून को वेनेज़ोएला में विफल होने वाले विद्रोह को अमेरिका और उसके घटकों की एक अन्य विफलता के रूप में देखा चाहिये। MM