संपन्न हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76650-संपन्न_हुआ_जी_20_शिखर_सम्मेलन
व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, भूराजनीति और कई अन्य मुद्दों को लेकर जापान के ओज़ाका नगर में शनिवार को जी-20 सम्मेलन समाप्त हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१९ १०:३४ Asia/Kolkata
  • संपन्न हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन

व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, भूराजनीति और कई अन्य मुद्दों को लेकर जापान के ओज़ाका नगर में शनिवार को जी-20 सम्मेलन समाप्त हुआ।

जी-20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में इसके सदस्य देशों ने संसार में बढ़ती व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और भूराजनीति में तनाव की बात स्वीकार की है।  इसी प्रकार से इस घोषणापत्र में जी-20 के सदस्य देशों की केन्द्रीय बैंकों की ओर से आर्थिक गतिविधियों के समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।  इस शिखर सम्मेलन में अमरीका के अतिरिक्त अन्य सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एक नए जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किये।

ज्ञात रहे कि जी-20 के कुछ सदस्यों के साथ अमरीका के गंभीर व्यापारिक मतभेदों के साथ इसका 14वां शिखर सम्मेलन शुक्रवार की सुबह जापान के ओसाका नगर में आरंभ हुआ था।  जापान में आयोजित होने वाला यह जी-20 का पहला शिखर सम्मेलन है।  जी-20 के शिखर सम्मेलन को औपचारिक रूप से वित्तीय बाजारों और विश्व अर्थव्यवस्था के सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। वैश्विक मंच होने की वजह से यहां पर उठने वाले सभी मुद्दे विशेष महत्व रखते हैं। दुनिया की कुल जीडीपी के 80 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व जी-20 में शामिल देश करते हैं।