कार्टून हुआ वायरल पर नौकरी से धोना पड़ा हाथ
कनाडा की एक प्रकाशन कंपनी ने अपने एक कार्टूनिस्ट को इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कार्टून बना दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कनाडा के न्यू बर्न स्विक कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले कार्टूनिस्ट मिचल डी अडीर को उस समय नौकरी से निकाल दिया जब उन्होंने एल सेल्वाडोर के पलायनकर्ता बाप बेटी की तस्वीर के पास खड़े डोनल्ड ट्रम्प का कार्टून बना दिया।
एल सेल्वाडोर का मजबूर 25 वर्षीय बाप अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ अपना जीवन सुरक्षित बनाने के लिए मैक्सिको के रास्ते अमरीका में प्रविष्ट होने के प्रयास के दौरान सीमा पर पानी की लहरों में चल बसा। इस तस्वीर ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को झिंझोड़ कर रख दिया।
कार्टूनिस्ट डी अडीर ने अपने ट्वीटर हैंडल से 26 जून को यह कार्टून पोस्ट किया जिसमें दिखा गया है कि डोनल्ड ट्रम्प मृत बाप और बच्ची के शव के पास गोल्फ़ स्टीक लिए खड़े हैं और वह बच्ची और उसके बाप के शव को देख रहे हैं। कार्टून में दिखाया गया है कि ट्रम्प बाप बेटी से कह रहे हैं कि अगर मैं शॉट मारूं तो तुम्हें कोई एतेराज़ तो नहीं।
दुनिया को झिंझोड़ने वाली यह घटना इस समय पेश आई जब एल सेल्वाडोर के 25 वर्षीय आस्कर अलबर्टू मैक्सिको से होते हुए अमरीकी सीमा के निकट समुद्र के किनारे पहुंचे और बच्ची को वहां खड़ा करके अपनी पत्नी को लेकर जाने के लिए वापस जाने लगे तो बच्ची ने समुद्र में छलांग लगा ली।
बच्ची की ओर से छलांग लगाए जाने के बाद पत्नी को ले जाने वाले आस्कर अलबर्टू तेज़ी से वापस लौटे और बच्ची को बचाने के लिए उन्होंने समुद्र में छलांग लगा दी जहां पानी की तेज़ लहरों ने दोनों बाप बेटी को जीवन से स्वतंत्र कर दिया।
कार्टूनिस्ट डी अडीर ने ट्वीट किया कि उन्होंने समाचार पत्र से अपना कांट्रैक्ट समाप्त कर दिया। उन्होंने लिखा कि कार्टून बनाने का उतार चढ़ाव, आज मुझे समाचार पत्र से अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
बर्नस्विक समाचार पत्र की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह पूरी तरह से ग़लत है और कंपनी उक्त कार्टूनिस्ट से अपना कांट्रैक्ट पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा करती है। (AK)