प्रतिबंधों के बावजूद वेनेज़ुएला के तेल निर्यात में वृद्धि
अमरीका के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद वनेज़ुएला के तेल निर्यात में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
वेनेज़ुएला की तेल कंपनी ने बुधवार को घोषणा की है कि जून में देश के तेल निर्यात में वृद्धि हुई है। वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने घोषणा की है कि जून 2019 में देश में प्रतिदिन 101 मिलयन बैरेल तेल का निर्यात किया गया। वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय तेल कंपनी की घोषणा के अनुसार मई 2019 की तुलना में इस महीने 26 प्रतिशत तेल निर्यात में वृद्धि हुई। जून की रिपोर्ट दर्शाती है कि ओपेक के एक सदस्य होने के नाते वेनेज़ुएला ने अपना तेल निर्यात बढ़ाया है। विशेष बात यह है कि अमरीका ने इस वर्ष के आरंभ में वेनेज़ूएला के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। रिपोर्टों से पता चलता है कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद वेनेज़ुएला की ओर से चीन के लिए तेल का निर्यात लगातार बढ़ता जा रहा है।