इमरान करेंगे तालेबान से भेंटः नईमुल हक़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76834-इमरान_करेंगे_तालेबान_से_भेंटः_नईमुल_हक़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान जल्द ही तालेबान से भेंट करने जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१९ १२:१६ Asia/Kolkata
  • इमरान करेंगे तालेबान से भेंटः नईमुल हक़

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान जल्द ही तालेबान से भेंट करने जा रहे हैं।

इमरान ख़ान के विशेष प्रतिनिधि ने बताया है कि प्रधानमंत्री निकट भविष्य में तालेबान नेताओं से भेंटवार्ता करने जा रहे हैं।  नईमुल हक़ का कहना है कि इमरान ख़ान शीघ्र ही इस्लामाबाद में तालेबान के नेताओं से भेंट करके अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध समाप्त करने और शांति स्थापित करने के बारे में वार्ता करेंगे।  उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान संकट का समाधान करने और भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है।

उल्लेखनीय है कि परस्पर पाए जाने वाले मतभेदों को दूर करने के उद्देश्य से पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारी काबुल और इस्लामाबाद में कई बार भेंटवार्ताएं कर चुके हैं किंतु उसका कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।  कुछ जानकारों का यह कहना है कि जबतक पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अविश्वास की भावना रहेगी उस समय तक इस बात की आशा रखना व्यर्थ है कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित हो सकती है।