शेख ज़कज़की की स्थिति हुई चिंताजनक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i76955
नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के नेता शेख इब्राहीम ज़कज़की की शारीरिक स्थिति बहुत चिंताजनक हो गई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०८, २०१९ १०:४२ Asia/Kolkata
  • शेख ज़कज़की की स्थिति हुई चिंताजनक

नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के नेता शेख इब्राहीम ज़कज़की की शारीरिक स्थिति बहुत चिंताजनक हो गई है।

शेख इब्राहीम ज़कज़की के बेटे मुहम्मद इब्राहीम ज़कज़की ने बताया है कि उनके पिता की शारीरिक स्थिति बहुत चिंताजनक हो गई है।  उन्होंने कहा कि उनकी शारिरिक स्थिति को लेकर हम बहुत चिंतित हैं।  शेख ज़कज़की के बेटे ने बताया कि सरकार मेरे पिता के इलाज में बहुत लापरवाही बरत रही है।  शेख ज़कज़की के बेटे का कहना था कि उनके पिता के उपचार के लिए कोई भी गंभीर क़दम नहीं उठाया जा रहा है।  शेख ज़कज़की की जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि उनको में ज़हर दिया गया है।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक वरिष्ठ सदस्य ने संचार माध्यमों की उस ख़बर की पुष्टि की है जिसमें कहा गया है कि शैख़ ज़कज़की को नाइजीरिया की सरकार ने जेल में ज़हर दे दिया है।  समाचारिक सूत्रों ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि नाइजीरिया की सेना ने शैख़ ज़कज़की को जेल में ज़हर दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरियाई सैनिकों ने इस देश के ज़ारया नगर में 13 दिसम्बर 2015 को इस्लामी आंदोलन नाइजीरिया के प्रमुख, शेख़ ज़कज़की के घर पर धावा बोलकर उन्हें घायल अवस्था में गिरफ़्तार कर लिया था।  बाद में सैनिकों ने वहां पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शकारियों को फ़ायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया था।