अमेरिका में भारी बारिश ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77000-अमेरिका_में_भारी_बारिश_ने_तोड़े_पुराने_रिकॉर्ड
अमेरिका में सोमवार को भारी बारिश दर्ज की गई।  वहां सोमवार को हुई भारी वर्षा ने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१९ १०:०१ Asia/Kolkata
  • अमेरिका में भारी बारिश ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

अमेरिका में सोमवार को भारी बारिश दर्ज की गई।  वहां सोमवार को हुई भारी वर्षा ने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

बाढ का पानी वाइट हाउस के बेसमेंट में घुस गया। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन सहित वर्जीनिया और कोलंबिया में सोमवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई।  इन क्षेत्रों में एक घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कें नहर में तब्दील हो गईं। अधिक वर्षा के कारण व्हाइट हाउस के बेसमेंट में पानी भर गया जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था है।  बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वॉशिंगटन के उच्च संग्रहालयों और स्मारकों को भी बंद कर दिया गया था। बचावकर्मियों ने इस दौरान कई लोगों की जानें बचाईं।  इस बीच 15 ड्राइवरों को बचाया गया।  अग्निशामकों ने बाढ़ के पानी से फंसे लोगों को बचाने के लिए पीले रबर के लाइफबोट का इस्तेमाल किया।

अमरीकी मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण छोटे नालों, शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, सड़कों और अंडरपासों के साथ-साथ अन्य जल निकासी क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए।  बाढ़ के पानी में कई गाड़ियां डूब गईं।  बहुत सी गाड़ियों को बचावकर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया।  बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वॉशिंगटन के उच्च संग्रहालयों और स्मारकों को भी बंद कर दिया गया था।