आयतुल्ला ज़कज़की के समर्थकों पर फ़ाएरिंग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77031-आयतुल्ला_ज़कज़की_के_समर्थकों_पर_फ़ाएरिंग
नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के प्रमुख आयतुल्ला शेख इब्राहीम ज़कज़की के समर्थकों पर अबूजा में फ़ाएरिंग की गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१९ ०६:४४ Asia/Kolkata
  • आयतुल्ला ज़कज़की के समर्थकों पर फ़ाएरिंग

नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के प्रमुख आयतुल्ला शेख इब्राहीम ज़कज़की के समर्थकों पर अबूजा में फ़ाएरिंग की गई।

आयतुल्ला शेख इब्राहीम ज़कज़की की स्वतंत्रता को लेकर नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।  इन प्रदर्शनकारियों पर नाइजीरिया की पुलिस ने फ़ाएरिंग कर दी।  शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फ़ाएरिंग के साथ ही उनके विरुद्ध बल का प्रयोग भी किया।  नाइजीरिया की पुलिस की इस कार्यवाही में कई निहत्थे प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

दूसरी ओर बहुत से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आयतुल्ला शेख इब्राहीम ज़कज़की और उनकी धर्मपत्नी की स्वतंत्रता को लेकर मंगलवार को लंदन में प्रदर्शन किया।  इन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने लंदन में नाइजीरिया की राजधानी के बाहर एकत्रित होकर आयतुल्ला शेख इब्राहीम ज़कज़की के त्वरित उचित उपचार एवं उनकी स्वतंत्रता की मांग की।

ज्ञात रहे कि साढे तीन साल पहले आयतुल्ला शेख इब्राहीम ज़कज़की को ग़ैर क़ानूनी ढंग से गिरफ़्तार किया गया था।  न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें अबतक आज़ाद नहीं किया गया है।  इस समय शेख ज़कज़की का स्वास्थ्य बहुत ख़राब है और उनके समर्थक अपने नेता के उचित उपचार और उनकी स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं।