अमरीकी एक नए सैन्य गठबंधन के गठन की तैयारी में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77034-अमरीकी_एक_नए_सैन्य_गठबंधन_के_गठन_की_तैयारी_में
अमरीका ने हुरमुज़ तथा बाबुलमंदब जलडमरू मध्य में जहाज़रानी की स्वतंत्रता को सुनिश्चित बनाने के बहाने एक अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य गठबंधन बनाने का निर्णय किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१९ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी एक नए सैन्य गठबंधन के गठन की तैयारी में

अमरीका ने हुरमुज़ तथा बाबुलमंदब जलडमरू मध्य में जहाज़रानी की स्वतंत्रता को सुनिश्चित बनाने के बहाने एक अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य गठबंधन बनाने का निर्णय किया है।

अमरीका के चीफ आफ आर्मी Joseph Dunford जोज़फ़ डनफोर्ड ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हुरमुज़ तथा बाबुलमंदब जलडमरू मध्य में जहाज़रानी की स्वतंत्रता को सुनिश्चित बनाने के विषय पर आज हमने देश के रक्षामंत्री और विदेशमंत्री से विचार-विमर्श किया।  उन्होंने कहा कि इसी बारे में हमने कुछ देशों के साथ भी वार्ता की है।  अमरीका के चीफ आफ आर्मी ने कहा कि संभवतः अगले कुछ सप्ताहों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन से देश इस काम में हमारा सहयोग करेंगे।  उन्होंने कहा कि अमरीका इस गठबंधन के लिए जासूसी के उपकरण उपलब्ध कराएगा।

अमरीका ने यह घोषणा इस स्थिति में की है कि जब ब्रिटेन की नौसेना ने वाशिग्टन के उकसावे में ग़ैर क़ानूनी कार्यवाही करते हुए 4 जूलाई को जिब्राल्टर स्ट्रेट में ईरान के एक तेल टैंकर को रोक लिया था।  इस संबन्ध में ईरान के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि इस कार्यवाही का जवाब अवश्य दिया जाएगा।