परमाणु समझौते को सुरक्षित किया जाना चाहियेः मोगरीनी
अब ईरान ने 3.67 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम का संवर्द्धन आरंभ कर दिया है
यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त फेड्रीका मोगरीनी ने पत्रकारों से वार्ता में बल देकर कहा है कि परमाणु समझौते का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय समझौता सभी के हित में है।
उन्होंने परमाणु समझौते के संबंध में ईरान के हालिया कदम की ओर संकेत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोई भी पक्ष यह नहीं मानता कि ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन किया है।
ज्ञात रहे कि 8 मई 2018 को अमेरिका एक पक्षीय रूप से ईरान के साथ होने वाले अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से निकल गया था और ठीक एक साल के बाद उसी दिन यानी 8 मई 2019 को ईरान ने घोषणा की थी कि वह परमाणु समझौते के अनुच्छेद 26-36 के अनुसार अपनी परमाणु प्रतिबद्धता को कम करेगा।
इसी प्रकार ईरान ने यूरोपीय संघ को 60 दिन का समय दिया और कहा था कि अगर यूरोप ने अपने वचनों का पालन नहीं किया तो ईरान परमाणु प्रतिबद्धता को कम करने की दिशा में कदम उठायेगा परंतु 60 दिन का समय बीत गया और यूरोप के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया तो ईरान ने अपनी परमाणु प्रतिबद्धता को कम दिया है और अब उसने 3.67 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम का संवर्द्धन आरंभ कर दिया है।
साथ ही ईरान ने बल देकर कहा है कि परमाणु समझौते के दूसरे पक्षों द्वारा अपने वचनों पर अमल करने की स्थिति में ईरान शीघ्र ही अपनी पुरानी स्थिति में पलट आयेगा। MM