गूगल के ख़िलाफ़ ग़द्दारी के मामले की जांच होनी चाहिएः ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि वह इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के ख़िलाफ़ इस बात की सरकारी जांच करवाना चाहते हैं कि गूगल चीनी सरकार के साथ काम कर रहा है या नहीं।
फ़्रांसीसी न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने पीटर थाइल के हवाले से अपुष्ट बयान में कहा कि गूगल चीनी सरकार या फ़ौज के साथ काम कर रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि टेक्नॉलोजी के क्षेत्र में पूंजिनिवेश करने वाले पीटर थाइल का मानना है कि गूगल के ख़िलाफ़ ग़द्दारी के मामले की जांच होनी चाहिए।
डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह बात एक महान व्यक्ति ने कही है जो प्रौद्योगिकी को किसी भी व्यक्ति की तुलना में अधिक बेहतर ढंग से जानते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प सरकार इस मामले को देखेगी।
गूगल ने इस तरह के इल्ज़ाम को निराधारा क़रार देते हुए जांच से संबंधित पीटर थाइल के लक्ष्य पर सवाल उठाया जो लंबे समय से ट्रम्प के समर्थक हैं।
गूगल ने एएफ़पी के अपने बयान में कहा कि जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि हम चीनी फ़ौज के साथ काम नहीं करते। (MAQ/N)