ईरानी कूटनयिकों के विरुद्ध अमरीकी कार्यवाही ग़ैर क़ानूनी हैः संरा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77330-ईरानी_कूटनयिकों_के_विरुद्ध_अमरीकी_कार्यवाही_ग़ैर_क़ानूनी_हैः_संरा
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता ने कहा है कि न्यूयार्क में ईरानी कूटनयिकों की गतिविधियों पर अमरीकी प्रतिबंध, संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के विरुद्ध है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Jul १८, २०१९ १८:५२ Asia/Kolkata
  • ईरानी कूटनयिकों के विरुद्ध अमरीकी कार्यवाही ग़ैर क़ानूनी हैः संरा

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता ने कहा है कि न्यूयार्क में ईरानी कूटनयिकों की गतिविधियों पर अमरीकी प्रतिबंध, संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के विरुद्ध है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने न्यूयार्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऐसी कार्यवाहियों से बचना ज़रूरी है जो कूटनयिकों की रक्षा के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र तथा संयुक्त राष्ट्र संघ और अमरीकी सरकार के बीच तय समझौतों के विरुद्ध हैं।

अमरीकी सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ में तैनात ईरानी कूटनयिकों की न्यूयार्क में गतिविधियों को सीमित करने का आदेश जारी किया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र संघ में तैनात ईरानी कूटनयिकों पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों को अमानवीय क़रार दिया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि ईरानी कूटनयिकों पर प्रतिबंध कोई नई बात नहीं है और अब तक उन्हें न्यूयार्क के केन्द्रीय क्षेत्र मैनहटन से 25 मील की सीमा से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी किन्तु अमरीका ने नयी कार्यवाही करते हुए ईरानी कूटनयिकों की गतिविधियों को केवल पांच मील तक सीमित कर दिया है। (AK)